फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

698 मतदान केंद्र बनेंगे आदर्श

Sun, 20 Nov 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले के 1169 मतदान केंद्रों को आदर्श बनाया जा रहा है। इसमें बूथों पर सबमर्सिबल पंप, रैंप, विद्युतीकरण और सड़क बनाया जाएगा। ज्ञानपुर ब्लॉक में 20 फीसदी से अधिक कार्य करीब पूरा हो चुका है। बूथों के हाईटेक बनने से मतदान के लिए आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

प्रत्येक पांच साल पर ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होता है। मतदान के लिए प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया जाता है। केंद्रों पर आने-जाने की व्यवस्था, पेयजल, रैंप, बिजली न होने से मतदाताओं के साथ ही पीठासीन और मतदान अधिकारियों को भी समस्या उठानी पड़ती है। दिन में भी कई केंद्रों पर लालटेन जलाकर मतदान कराना पड़ता है। पूर्व में प्रशासनिक स्तर से भेजी गई रिपोर्ट को भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लिया। आयोग ने मतदान केंद्रों की स्थिति बेहतर करने के लिए शासन को निर्देश दिया। शासन की ओर से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 14वें वित्त और राज्य वित्त से भेजी गई धनराशि में करीब 20 करोड़ मतदान केंद्रों को आदर्श बनाने के लिए आवंटित किया है। ज्ञानपुर बीडीओ शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि ज्ञानपुर ब्लॉक में मतदान केंद्रों को आदर्श बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कई केंद्र पर सबमर्सिबल पंप, टंकी आदि लग चुकी है, बचे हुए स्थानों पर काम कराया जा रहा है। शासन से निर्धारित समय के अंदर काम पूरा करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें