फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग सेंटर में 650 परदेशियों की हुई जांच

विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला और बच्चे की स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज (भदोही)। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में सोमवार को दूसरे प्रांतों और शहरों से आने वाले 650 मजदूरों, युवकों, नौकरीपेशा लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी की स्थिति सामान्य मिली। दोपहर बाद कमिश्नर प्रीती शुक्ला और डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव शिविर स्थल पर पहुंचे। दूसरे प्रांत से आए लोगों को 14 दिन क्वारंटीन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश लॉकडाउन है। इससे राजस्थान, दिल्ली, नोएडा, कानपुर समेत अन्य महानगरों में काम करने वाले मजदूर, नौकरी पेशा लोग मिर्जापुर, भदोही समेत अन्य जिलों की तरफ रुख कर रहे हैं। हाईवे पकड़कर आने वाले लोगों की गोपीगंज के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोमवार को 279 लोगों की जांच की गई। दो दिनों में यहां पर 650 की जांच हो चुकी है। दोपहर बाद कमिश्नर प्रीती शुक्ला, डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह सेंटर पर पहुंचे।
कमिश्नर ने कहा कि जो बाहर से आ रहे हैं, उनकी मेडिकल जांच स्क्रीनिंग के बाद उनका नाम पता नोट करें। बाहर के मजदूरों को खाने-पीने और नहाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यहां पर रात में रुकने के लिए 10 बेड की भी व्यवस्था की गई है। कमिश्नर ने कहा कि दूसरे प्रांत और महानगरों से आने वाले लोगों को 14 दिन घरों में क्वारंटीन रहने के लिए निर्देशित करें। ऐसा न करने पर वह अपने परिवार और रिश्तेदारों की जान से खिलवाड़ होगा। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र दूबे, कानूनगो अनिल श्रीवास्तव, लेखपाल अमरेश पांडेय, बेलाल अहमद आदि रहे। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में डॉ. पराशर के देखरेख में 356 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच को लेकर अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में युवा जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें