फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 हजार विद्यार्थी होंगे प्रोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 65 हजार विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे। बोर्ड ने प्री बोर्ड परीक्षा, अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा से जुड़े सभी रिकार्ड मांगे हैं। ऐसे में अब बोर्ड परीक्षा का होना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी विद्यालय व महाविद्यालय बंद चल रहे हैं। प्राथमिक स्तर बच्चों सहित सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल स्तर के बच्चों को पहले ही अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पखवारे भर पूर्व हाईस्कूल जबकि अब इंटरमीडिएट के प्री बोर्ड परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा से जुड़े रिकार्ड को मंगा लिया है। जिससे छात्र-छात्राओं के प्रोन्नत होने का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की ओर से पूर्व में ही आदेश जारी होने से पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्रोन्नत हो चुके हैं।
इस संबंध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पखवारे भर पूर्व हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के रिकार्ड बोर्ड ने मांगे हैं। कोरोना वायरस के कारण स्कूलों में पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो सकी। परीक्षा का समय भी गुजर चुका है। जिस तरीके से सभी रिकार्ड मांगे जा रहे हैं उससे हाईस्कूल और इंटर के 58 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रोन्नत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें