फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त नौशाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रविवार को सायं कसाई टोला (जमुंद) में चाकू से गोद कर भाई और भाभी की हत्या का सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के आरोपी नौशाद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस नौशाद भदोही से भागने की फिराक में इंदिरा मिल चौराहे पर पहुंचा था जिसकी मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे धर दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित (आला कत्ल) चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि पारिवारिक विवाद में नौशाद कुरैशी पुत्र कुद्दूस कुरैशी ने रविवार को अपने सगे भाई जमील कुरैशी व भाभी रूबी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। उसने नौ माह के भतीजे मो.अली को भी नहीं छोड़ा और उस पर भी कई वार किए लेकिन फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
एसपी ने बताया दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अलग अलग टीमें बनाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व कोतवाली भदोही की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपित को गिरफ्तार करने में सफल हो गई। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम विनोद दूबे स्वॉट प्रभारी, कोतवाल विजय प्रताप सिंह, कोतवाली निरीक्षक सीके पूरी, उपनिरीक्षक प्रवीण ओझा, सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, दीपक, सुनील कनौजिया व लक सुभाष सिंह के कार्य से प्रसन्न होकर नगद पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें