फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 62 निर्यातकों ने कराया पंजीकरण, सीईपीसी ने दिया और समय

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आगामी जनवरी माह में होने वाले हेमटेक्सिटल-2025 में अब तक 62 कालीन निर्यातकों ने भागीदारी के लिए पंजीकरण करा लिया है। भागीदारी के लिए कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से कुल 75 निर्यातकों के लिए कोटा मांगा था। बचे हुए 15 स्टाॅल भरने के लिए सीईपीसी ने 22 नवंबर तक समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

आमतौर पर भारतीय कालीन निर्यातक हेमटेक्सिटल के मुकाबले डोमोटेक्स को वरीयता देते हैं। डोमोटेक्स जर्मनी के हनोवर शहर होता है, जबकि हेमटेक्सिटल भी जर्मनी के ही फ्रेंकफर्ट शहर में होता है। इस वर्ष का डोमोटेक्स रद हो जाने के बाद सीईपीसी ने हेमटेक्सिटल में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इससे वहां भाग लेने वालों की संख्या अच्छी हो गई है।
हेमटेक्स्टिल-2025 अगले वर्ष 14 से 17 जनवरी के बीच होगा। सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने बताया कि डोमोटेक्स रद होने के बाद हम लोगों ने हेमटेक्सटिल में भागीदारी पर जोर दिया है। बताया कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से 75 का कोटा तय किया गया था। जिसमें से 62 का पंजीकरण हो चुका है। इसमें से आधे से अधिक निर्यातक भदोही के हैं। कहा पंजीकरण की तारीख 15 नवंबर थी लेकिन बचे 15 स्टॉल बुक करने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 नवंबर कर दी गई है। लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें