फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत से सीख लेकर देश की रक्षा का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। शहीद दिवस पर शनिवार को नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम मंदिर परिसर में स्वर्णकार सेवा समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में शहादत से सीख लेकर देश की रक्षा का आह्वान किया गया। वहीं देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष रामरक्षा सेठ ने कहा कि जब तक भगत सिंह जैसे सच्चे सपूतों की सोच लोगों में नहीं आएगी, तब तक क्रांति नहीं हो पाएगी। वीर सपूतों के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद और पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया। पहले लाहौर में सांडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केंद्रीय संसद (सेंट्रल असेंबली) में बम विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलंदी प्रदान की। असेंबली में बम फेंक कर भी भागने से मना कर दिया, जिसके फलस्वरूप इन्हें 23 मार्च 1931 को इनके दो अन्य साथियों को फांसी दे दी गई थी। इस अवसर पर संरक्षक बृजलाल सेठ, कन्हैयालाल सेठ, पप्पू सेठ, रविंद्र सेठ, अंकित सेठ, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘देशहित में हर कदम उठाना जायज’

ज्ञानपुर। नगर के बालीपुर स्थित कागभुसुंडी मंदिर पर शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित गोष्ठी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद्र यादव ने कहा कि भगत सिंह महान क्रांतिकारी थे। क्रांतिकारी के तलवार की धार विचारों के शान से तेज होती है। देशहित के लिए हर कदम उठाना जायज होता है। इस मौके पर भुलाल पाल, सुशील कुमार, राजेंद्र कन्नौजिया, जवाहर लाल, हिंछलाल यादव, क्रांतिभूषण, उर्मिला आदि रहे। इसी तरह भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक की अध्यक्षता में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें