फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरगर्दी: दुकानों पर रखकर बेची जा रही शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। सुनने में अटपटा लगेगा पर बात सोलह आने सच है। परचून की दुकान पर इशारे में आपको देशी शराब की खेप मिल जाएगी। ज्ञानपुर की पुरानी बाजार और पचलौरिया में सुबह से रात 11 बजे तक शौकीनों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। एक दो दिन नहीं, यह कारोबार वर्षों से चल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित क्षेत्र से कोतवाली और आबकारी कार्यालय की दूरी 500 मीटर भी नहीं है।
विज्ञापन

कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद जिले की पुलिस और आबकारी विभाग की तंद्रा खुल नहीं रही है। आबकारी कार्यालय और कोतवाली ज्ञानपुर से सटे पुरानी बाजार और पचलौरिया में किराने और पान-चाय की दुकानों पर शराब बेची जा रही है। गुपचुप तरीके से यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है। सरकार ने भले ही शराब बिक्री का एक समय तय किया है, लेकिन इन दुकानों पर किसी भी समय आपको शराब की बोतलें मिल जाएगी। वैसे दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक ही शराब बिकने का प्रावधान है। ज्ञानपुर में ही नहीं औराई, सुरियावां, चौरी, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में भी चिह्नित दुकानों पर कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। खास बात यह है कि यह शराब कच्ची और तस्करी कर लाई अवैध शराब की खेप होती है। आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह कारोबार कई वर्षों से चल रहा है। जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। इसे दिखवाएंगे अगर अवैध शराब की बिक्री पाई जाएगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें