फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सशक्त होंगी तभी बढ़ेगा देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश आगे बढ़ेगा। केरल में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है, इसलिए वह पूर्ण साक्षर राज्य है। सोच में बदलाव लाएं सभी कार्य स्वत: हो जाएंगे। वह मंगलवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के समापन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी किसी मामले में कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में अग्रसर है, सारी शक्तियां महिलाओं के पास है। बस खुद को पहचानने की जरूरत है। कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, महिलाओं के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या की शिकायत महिला हेल्पलाइन 181 पर की जा सकती है। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि नारी में ईश्वर का वास होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि नारी सशक्तीकरण अभियान की तभी सार्थकता होगी, जब महिलाएं पूरी तरह जागरूक और शिक्षित हो जाएं। इसी तरह भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, रेनू पांडेय ने भी नारी सशक्तीकरण पर विचार रखे। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं को 11 सशक्तीकरण दूतों के माध्यम से तीन लाख 65 हजार महिलाओं से संपर्क कर जागरूक किया। नारी सशक्तीकरण के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को डीएम ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व डीएम और एसपी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन राकेश सिंह ने किया। इस मौके पर एसपी राजेस एस, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, संगीता खन्ना, सपना दूबे समेत कई शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें