फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक का बूम टूटा, काशन से गुजरी ट्रेने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल प्रखंड के परसीपुर रेलवे फाटक पर लगा इलेक्ट्रानिक बूम बृहस्पतिवार दोपहर में टूट गया। इससे तीन घंटे तक ट्रेनों को काशन के सहारे गंतव्य को रवाना किया गया। इस दौरान वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चौरी- महराजगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे किसी वाहन की टक्कर से बूम टूट गया। गेटमैन डब्बू ने स्टेशन अधीक्षक को इसकी खबर दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन घंटे तक ट्रेनों को काशन के सहारे चलाया गया। दोपहर तीन बजे के बाद खामी सही होने पर स्थिति सामान्य हुई।स्टेशन अधीक्षक शाहिद इमाम ने कहा कि मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई थी। तीन घंटे ट्रेनों को काशन पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें