फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते के हमले से दो दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। चौरी बाजार और परसीपुर स्टेशन पर शनिवार रात में एक पागल कुत्ते ने 24 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। आसपास के अस्पतालों में रैैबीज के इंजेक्शन नहीं मिलने से जिला अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। अब तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका, जिससे लोग चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे परसीपुर स्टेशन पर अचानक एक पागल कुत्ता आ गया। जब तक वहां मौजूद यात्री और नागरिक उसको समझते, उसने हमला शुरू कर दिया। इससे स्टेशन पर खलबली मच गई। डंडे आदि चलाकर लोगों ने उसे वहां से हटाया तो वह चौरी बाजार में आकर लोगों को निशाना बनाने लगा। उसके हमले में चौरी बाजार निवासी राहुल सोनकर (19), राहुल गुप्ता (23), मुकुंद चंद्र विश्कर्मा (48), अजय शर्मा (17), रितेश सोनकर (13), वंदना सोनकर (8) जबकि चकभुईंधर में विशाल राजभर (11), कुंदन राजभर (10) और रोटहा में भी कई लोगो को काटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर कुत्ता काटने पर बचाव के लिए लगने वाले रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने से लोग भटकते रहे । चौरी में कोई व्यवस्था न होने पर दूसरे दिन लोग भदोही के एमबीएस और ज्ञानपुर के जिला अस्पताल के चक्कर लगाते नजर आए । लोगों पर हमला करने के बाद भी अब तक कुत्ते को मारा नहीं जा सका। इसको लेकर लोगों में काफी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें