फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का प्रेस वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा है कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमलों के पीछे कांग्रेस का हाथ है। मंगलवार को नगर के एक प्रतिष्ठान में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीतिक बहुरूपिया बताया और कहा कि इन दिनों वे खूब मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि उनके लोग भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के सवाल पर कहा कि सरकार प्रदेश पर लगे मुगलों के ठप्पों को हटाना चाहती है। कहा केवल भाजपा ही भारतीय संस्कृति बचा सकती है। 18 माह के योगी सरकार की प्रशंसा की। कहा कि सरकार ने उद्योगों के लिए काफी काम किया है। शिवपाल सिंह यादव पर भाजपा सरकार की मेहरबानी पर कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि शिवपाल वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक हैं। पूर्व की सपा सरकार में केवल लूट खसोट हुई। अखिलेश यादव हों, राम गोपाल या शिवपाल सभी ने निजी कंपनी की तरह प्रदेश को लूटा। सपा की अंदरूनी लड़ाई बंटवारे की लड़ाई है, जो जनता समझ चुकी है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाबत कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल बन चुका है। सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आते ही मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि भगवान राम हमारे लिए अध्यात्मिक हैं, राजनीति नहीं। वार्ता में जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक के अलावा अशोक पाठक, गोवर्धन राय, सुरेश दूबे, रोहित पांडेय, चंदन पांडेय, डब्बू पांडेय, रजनीश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें