फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीबारी में महिलाओं की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां की ओर से भदोही ब्लॉक के डीह कोइरान गांव में मंगलवार को महिला कृषक दिवस का आयोजन किया गया। केंद्र की गृह विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। खेतीबारी में भी वह पीछे नहीं हैं। बुवाई से लेकर सिंचाई, कटाई तक के कार्यों में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। फसलों के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं निभाती हैं। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने खेतीबारी में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. जीके चौधरी ने कृषि और पशुपालन में महिलाओं के योगदान को सराहा। इस दौरान आरती, निर्मला, सीता को ब्यूटी पॉर्लर, सिलाई कढ़ाई और खेबीतारी में विशेष कार्य करने पर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें