फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के लिए विद्यार्थियों का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञान कांग्रेस
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में सोमवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदीय परियोजना-2017 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए प्रोजेक्ट दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश की उन्नति में अपना योगदान दें। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया। निर्णायक डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. रश्मि सिंह और राजेंद्र प्रसाद यादव की देखरेख में तीन परियोजनाओं का चयन किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल रयां के विद्यार्थियों को मानव जीवन में सहजन, खाद्यान्नों पौष्टिक आहार की उपयोगिता, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर के विद्यार्थियों को मर्चवार गांव में पांच साल तक के बच्चों में कुपोषण का अध्ययन और मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही के विद्यार्थियों को दूषित पेयजल का मानव स्वास्थ्य पर असर प्रोजेक्ट अध्ययन करने के लिए दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें