फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब भेजने के लिए एक युवक से 60 हजार रुपये ऐंठने वाले के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया। आरोपी सुल्तानपुर निवासी है। पीड़ित युवक के अनुसार मामला 2023 का है, लेकिन काफी भागदौड़ के बाद न्यायालय के आदेश पर अब जाकर मुकदमा दर्ज हो सका है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक मो. साकिब भदोही नगर के काशीपुर का निवासी है। उसने बताया कि सुल्तानपुर के छतौना, थाना देहात के राशिद खान पुत्र मो. साकिर खां उससे भदोही में संपर्क कर सऊदी अरब के एक होटल में नौकरी और वीजा दिलाने का प्रलोभन दिया। बताया इसके लिए कुल 1.24 लाख खर्च करने की बात कही। यह भी कहा कि 60 हजार एडवांस और बाकी की रकम नौकरी लग जाने के बाद देना होगा।
उसकी साजिश में आकर साकिब ने उसे 60 हजार रुपये गूगल-पे के द्वारा भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी राशिद के कहने पर साकिब ने अपना मेडिकल इत्यादि भी करवा लिया। जिस पर उसके 10 हजार और खर्च हो गए। इसके बाद आरोपी राशिद ने उसे सऊदी जाने के लिए हवाई जवाज का टिकट दिया, लेकिन टिकट फर्जी निकला और वह सऊदी नहीं जा सका।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी आंख खुल गई तो वह राशिद से अपने 60 हजार रुपये वापस मांगने लगा। कई बार तो वह रुपये मांगने के लिए उसके घर सुल्तानपुर भी गया, लेकिन उसके पैसे वापस नहीं मिले। काफी दबाव बनाने पर राशिद ने 18 अक्तूबर 2023 को 60 हजार का चेक दिया, लेकिन वह चेक बाऊंस हो गया।
इसके बाद भी लगातार तगादा के बाद उसने साकिब को 8 हजार रुपये लौटाए, लेकिन बाकी पैसों के लिए अभी भी दौड़ रहा है। बताया कि राशिद ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रखा है और दे नहीं रहा है। साकिब ने बताया कि कोतवाली में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो उसने पंजीकृत डाक से पुलिस अधीक्षक भदोही को शिकायत भेज दी। तब भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उसने न्यायालय की शरण ली, तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 31 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें