फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 9 महीने में एचआईवी के 60 नए मरीज मिले, आधे से ज्यादा युवा

विज्ञापन
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में बना आईसीटीसी केंद्र। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में हर महीने एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) के छह से सात नए मरीज मिले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नौ महीने (जनवरी से सितंबर) तक एचआईवी के 60 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें 36 पुरुष और 24 महिला हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 99 फीसदी लोग असुरक्षित यौन संबंध के कारण एचआईवी की चपेट में आए हैं। आईसीटीसी के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. फुजैल अशरफ ने बताया कि इसमें 16 से 40 उम्र के बीच 36 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
औराई तहसील में सबसे अधिक 33, भदोही में 14 और ज्ञानपुर में 13 नए मरीज मिले हैं। 60 मरीजों में एक छह महीने का मासूम भी है। जिसे अपने मां-बाप से संक्रमण मिला है।
विज्ञापन

जिले में इस समय एचआईवी के 4996 मरीज उपचाराधीन हैं। आईसीटीसी के वरिष्ठ परामर्शदाता ने बताया कि संक्रमण का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, नशे के लिए एक ही सिरिंज का उपयोग और जागरूकता की कमी है।
कई युवा काम के सिलसिले में महानगरों में जाते हैं और वहां से संक्रमण लेकर आ जाते हैं। जिले में एक जनवरी से 30 सितंबर के बीच नौ महीने में एचआईवी के 60 नए मरीज मिले हैं। इसमें 36 की उम्र 16-40 साल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें