फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महादेव को 56 व्यंजन का लगा भोग, चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से साथ परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गोपीगंज बड़े शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर चार दिवसीय पूजनोत्सव अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरु हो गया।
बड़े शिव मंदिर समिति के सचिव रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व की श्रृंखला की पहली कड़ी में रविवार की रात बाबा के अष्टगंध चंदन, केसर और सुगंधित द्रव्य से श्रृंगार के साथ शुरु हुआ। सोमवार को भस्म से श्रृंगार के साथ 56 व्यजन का भोग शिव जी को अर्पित किया जाएगा।
मंगलवार को शिव भक्त महिलाएं हल्दी, मेंहदी के साथ मटकौर की रस्म अदायगी मंदिर पर होगी। इसके बाद गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को चारों पहर की आरती होगी। सायंकाल मंदिर परिसर से शिव बारात, शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह ज्ञानपुर में सुंदरवन से हरिहरनाथ तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी आशीष मिश्रा ने बताया कि ज्ञानपुर सिद्धपीठ हरिहरनाथ में भी भव्य अनुष्ठान होगा। रविवार को मंदिर पहुंची रामलक्ष्मी मंदा के साथ महाअनुष्ठान को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन

भावसिंहपुर डुहिया आचार्य पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि भारतीय संस्कृत में हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा विष्णु और महेश त्रिदेव में भगवान शिव संपूर्ण ब्रह्मांड के पालनहार अकाल मृत्यु हर्ता तथा सर्व सिद्धिदाता माने गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें