फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 55 लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को गहमागहमी के बीच जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद पद के लिए नामांकन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 महिलाओं समेत 55 ने नामांकन किया, जबकि प्रांतीय परिषद के लिए 18 ने पर्चा भरा। इसमें पुराने पदाधिकारियों से लेकर युवा चेहरे भी शामिल रहे।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे के पहले ही भाजपा कार्यालय पर उम्मीदवार पहुंचने लगे। साढ़े 10 बजे के बाद जिला चुनाव अधिकारी दिनेश राय के समक्ष उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

कार्यालय से लेकर बाहर तक पदाधिकारियों और समर्थकों की भीड़ थी। पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक अध्यक्ष के लिए 55 और परिषद चुनाव के लिए 18 लोगों ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अब प्रदेश नेतृत्व अध्यक्ष और प्रांतीय परिषद पर अंतिम मुहर लगाएगा। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश्वर सिंह बबलू, महिला मोर्चा की सरिता गुप्ता, सपना दूबे, अर्चना, श्रीनिवास चतुर्वेदी, राकेश दूबे, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र समेत अन्य शामिल रहे।
इस मौके पर घनश्याम मिश्रा, संतोष पांडेय, अभयराज सिंह, सतीश पांडेय, छत्रपति सिंह, मनीष पांडेय, गोवर्धन राय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें