फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 53 स्कूल इस बार नहीं बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 307 माध्यमिक विद्यालयों में से 53 विद्यालय सत्र 2026- 27 में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बन सकेंगे। स्कूल प्रबंधन की ओर से निर्धारित तिथि 20 जुलाई तक विद्यालय का डेटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया। यूपी बोर्ड ने डेटा अपलोड करने की तिथि बढ़ाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के 254 विद्यालयों ने समय से ही डेटा अपलोड किया। 53 विद्यालयों को डेटा अपलोड करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। वर्ष 2025- 26 में जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें 63543 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
-
विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इन 53 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि वे कार्यालय में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करें। कहा गया कि यह अति आवश्यक कार्य था। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने कहा कि डाटा अपलोड करने की तिथि नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें