फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 53 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शिक्षण सत्र की शुरुआत मंगलवार को हो गई। परिषदीय से लेकर कान्वेंट विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो गया, लेकिन फिटनेस फेल वाहनों में बच्चों को अभी भी ढोया जा रहा है। इसको लेकर अभिभावक चिंतित हो गए हैं। परिवहन विभाग ने चिह्नित 53 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर वाहनों का फिटनेस मेनटेन कराने का निर्देश दिया है। कहा कि फिटनेस न होने तक वाहन सड़क पर नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब 700 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब 100 से अधिक काॅन्वेंट विद्यालयों में विद्यार्थियों को आने और ले जाने के लिए स्कूली बस एवं छोटे वाहन लगाए गए हैं। बच्चों को कोई दिक्कत न हो इसलिए स्कूली वाहनों की समय-समय पर फिटनेस की जांच होती है। जिले में कुल 468 स्कूल वाहनों का एआरटीओ में पंजीयन है, जबकि 35 का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। पंजीकृत वाहनों में 53 ऐसे वाहन हैं जिनका फिटनेस फेल है। मार्च में ही परिवहन विभाग ने फिटनेस कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक वाहन स्वामियों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। विभाग ने ऐसे वाहनों का पंजीयन निलंबित करने का अल्टीमेटम स्कूल संचालकों को दिया है। कहा कि एक सप्ताह में फिटेनस न कराने पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ राम सिंह ने कहा कि स्कूली वाहनों की जांच लगातार की जाती है। मार्च में 53 वाहनों के फिटनेस सही नहीं मिले। इसमें सुधार के लिए नोटिस दिया गया है। स्कूल वाहनों के लिए मानक तय किए जाते हैं। जांच करने के बाद से ही रोड पर चलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें