फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीएस अस्पताल में सुविधाओं का अभाव

Thu, 29 Oct 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे मरीजों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता।
विज्ञापन



एमबीएस अस्पताल नगर का सबसे पुराना अस्पताल है।

 विकास के मामले में इस अस्पताल की अनदेखी की गई है। गत पांच वर्षों में अस्पताल के स्वरूप में विकास अवश्य हुआ है, लेकिन मरीजों की सहूलियतों में खास इजाफा नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

 इन दिनों मौसम गर्मी से सर्दी की ओर बढ़ने से तमाम तरह के रोग पांव पसार रहे हैं, जिनके उपचार के लिए लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन उनका घंटों बर्बाद होता है।
विज्ञापन


मरीज बताते हैं कि एक तो कुछ न कुछ दवाएं बाहर से लिखी जाती हैं, लेकिन जो दवाएं अस्पताल से मिलती हैं, उन्हें लेेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। रोगियों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक चिकित्सक ओपीडी करते हैं, जिसमें दिन भर में आठ सौ मरीज हो जाते हैं, लेकिन मरीजों की भारी संख्या देखते हुए दवा वितरण के लिए केवल खिड़की का होना भारी परेशानी का सबब है।
विज्ञापन


 लोगों का कहना है कि अस्पताल में मरीज आ रहे हैं, लेकिन उस लिहाज से यहां सुविधाएं नहीं बढ़ाई जा रही है। मरीजों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अस्पताल में रोगी सुविधाएं बढ़ाने के साथ साथ दवा वितरण कक्ष बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें