फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय से सटे जोरई गांव में भाजपा के नवर्निमित जिला कार्यालय का बुधवार को उद्धाटन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रत्नाकर पांडेय, जिला प्रभारी संजय राय और जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रत्नाकर पांडेय ने कहा कि नवनिर्मित जिला कार्यालय जनपदवासियों की मांग थी। इसमें उनके सुझाव लेने के साथ ही जनसमस्याओं का निस्तारण भाजपा पदाधिकारी करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय में जनपदवासी और कार्यकर्ता सीधे प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों से संवाद कर सकेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नवनिर्मित कार्यालय में जनता और पदाधिकारियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। इस मौके पर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पं. घनश्याम मिश्रा, पंकज पूर्णमासी, संतोष पांडेय, कन्हैया मिश्र, प्रभात श्रीवास्तव, राजेंद्र दूबे, ओमप्रकाश, दिनेश, राजेंद्र, सपना दुबे, संगीता, लालबहादुर, संतोष, मानवेंद्र, शेषनारायण, सुनील, विनोद, वीरेंद्र, छत्रपति, शिवशंकर, प्रदीप, प्रिंस, वागीश, दिलीप, राजेश, महेंद्र, अखंड प्रताप, विनय, गोरेलाल, ओमप्रकाश, विद्या सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें