ज्ञानपुर। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर हुई कार्यशाला में कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम, मेरा परिवार भाजपा परिवार, सैनिक सम्मान समेत अन्य कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीराम प्रकाश यादव ने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने बताया कि 17 फरवरी बृहस्पतिवार को क्षेत्र के परऊपुर में शहीद झूरी सिंह सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव की ओर से पूर्व सैनिक और शहीद परिवारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि ज्योति संकल्प की जिला संयोजक सपना दूबे, लाभार्थी प्रमुख के संयोजक राजेंद्र दूबे और मेरा परिवार भाजयपा का परिवार का संयोजक बालदत्त पांडेय को बनाया गया है। इस मौके पर गिरधारी लाल, प्रभाकर तिवारी, संजय पाठक, अर्चना जायसवाल, अमित दूबे, सुजीत दूबे, छत्रपति सिंह, बागीश दूबे, विद्यासागर दीक्षित, पंकज पांडेय, रंजीत पटेल आदि मौजूद रहे।