फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा बसपा की जोड़ी से बनेगी केंद्र में सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा सरकार में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिन- ब- दिन बढ़ती जा रही है। दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरका एक करोड़ बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दे पाई। यह सिर्फ वादों की सरकार है। इस बातें बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कही। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा की जोड़ी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि भाजपा की नीतियां लोगों को छलने वाली हैं। इसका जवाब देने के लिए जनता कमर कस चुकी है। भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छूू रही है। जीएसटी ने आम जन से लेकर व्यापारियों तक की कमर तोड़ दी है। कहा नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है, जिससे भाजपा सरकार अपनी वादों की फेरिस्त के भुलाना चाहती है। वहीं भदोही सीट पर प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि यह सपा और बसपा प्रमुख तय करेंगे। इसकी जल्द घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, रामदुलार राजभर, आरिफ सिद्दीकी, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें