फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरियावां में होगा कामायनी का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। सुरियावां स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हो गई है। पांच जनवरी से कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव सुरियावां में भी होगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दे दी है। इससे जिले के लोगों में खुशी है। साथ ही छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए जिले में एक करोड़ की लागत से गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भी हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ रेल रूट पर स्थित जिले का सुरियावां रेलवे स्टेशन रेल यातायात के लिहाज से काफी महत्व रखता है। व्यावसायिक नगर होने के कारण यहां के व्यापारियों को वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ समेत अन्य महत्वपूर्ण शहरों की यात्रा करनी पड़ती है। इस स्टेशन से आसपास के 30 से 35 किलोमीटर दायरे के गांवों और कस्बों के लोग यात्रा करते हैं। स्टेशन पर वाराणसी से मुंबई तक चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए 2014 से मांग की जा रही थी। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से ठहराव के लिए स्वीकृति देने के बाद एक जनवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। बरियापर स्टेशन पर दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इस उपलब्धि का श्रेय लेते हुए भाजपाजनों ने खुशियां मनाईं। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए सांसद का आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि भदोही जिले में छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। इस मौके पर प्रभात श्रीवास्तव, राजेंद्र दुबे, दिनेश पांडेय, वीरेंद्र शुक्ल, शेष नारायण पाठक, सुमित दुबे, रोहित पांडेय, गोवर्धन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें