ज्ञानपुर (भदोही)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर जिला स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। दूसरे दिन कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कुश्ती के 56 किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र कुमार को पहला स्थान मिला जबकि मुबारक अली दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 60 किलोग्राम भार वर्ग में अरमान अली प्रथम, शिव कुमार द्वितीय, 66 किलोग्राम वर्ग में सीपी मिश्रा प्रथम, प्रेम उपाध्याय द्वितीय, 74 किलोग्राम भार वर्ग में मनोज प्रथम, नागेश पांडेय द्वितीय एवं 96 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश पांडेय प्रथम रहे। उधर, महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में आशा गुप्ता प्रथम, प्रियंका द्वितीय, 51 किलोग्राम वर्ग में पूजा प्रजापति प्रथम स्थान पर रहीं। इसी क्रम में भारोत्तोलन के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल प्रथम, नीरज द्वितीय, 58 किलोग्राम वर्ग में विवेक मौर्य प्रथम, 62 किलो वर्ग में अजय प्रथम, जितेंद्र द्वितीय रहे एवं महिलाओं के 45 किलोग्राम भार वर्ग में तनु सिंह प्रथम, नीलम मौर्य द्वितीय, 38 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका मौर्य प्रथम और काजल यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी पुरुष वर्ग में औराई विजेता और भदोही उपजेता रहा।