फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून बनाकर मंदिर बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला इकाई की बैठक रविवार को श्री महादेव मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। काशी प्रांत के उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला ने कहा कि हिंदू समाज अपने दम पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएगा। इसके लिए हमें कोई भी बलिदान देना होगा तो दिया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार से संसद में कानून बनाकर श्रीराम मंदिर निर्माण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 24 नवंबर को एक दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम होगा और छह दिसंबर को जिला मुख्यालय पर महाआरती कार्यक्रम रखा गया है। जिला प्रभारी संतोष दूबे ने केंद्र सरकार से कश्मीर में धारा 370 हटाने, समान नागरिक संहिता कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। बैठक में प्रदीप कुमार साहू को भदोही नगर अध्यक्ष, कौशलेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, ओम सिंह को मंत्री बनाने के अलावा सुरेश तिवारी को सुरियावां प्रखंड प्रभारी, मनोज शुक्ला को डीघ प्रखंड का उपाध्यक्ष, तीर्थराज दूबे को ज्ञानपुर प्रखंड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्षता सिद्धनाथ पांडे तथा संचालन संजय ने किया। पंचम राम जायसवाल, सुमित पाठक, श्रीराम राय, सुरेश दूबे, दिवाकर मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, अजय चौहान, जयप्रकाश उपाध्याय, राजकुमार यादव, विनय कुमार बनरवाल, मनोज शुक्ला, धर्मराज बिंद, वकील कुमार बनवासी, शेखर उपाध्याय, ओमप्रकाश मिश्र, शिव नारायण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें