फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा भटका रही ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों, पिछड़ों, एससी और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ गया है। महंगाई और बढ़ते अपराध को रोकने की बजाए सरकार राम मंदिर का राग अलाप कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। वह रविवार को गोपीगंज स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से छात्रों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना फ्लाप हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयास से लखनऊ में निर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर सरकार ने अपनी मानसिकता को दर्शा दिया। उन्होंने सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि गोपीगंज थाने के हवालात में मृत आटो चालक रामजी मिश्र के परिवार को सरकार ने सहायता नहीं दी, लेकिन लखनऊ में एक ब्राह्मण की मौत पर उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी और लाखों की सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें