फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। जिलाधिकारी विशाख की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें शौचालय निर्माण प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। 88 ग्राम पंचायतों को दूसरी किश्त का पैसा भेजने के बाद भी सूची उपलब्ध न कराने पर डीसी स्वच्छता को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि जिन लाभार्थियों को शौचालय दिया जाए उन्हें स्वीकृति पत्र भी दें। 88 ग्राम पंचायतों की अपटूडेट सूची 15 दिसंबर तक उपलब्ध कराएं अन्यथा संबंधित अधिकारियों को एडवर्स एंट्री जारी होगी। जिन ग्राम पंचायतों अभी कोई भी धनराशि व्यय नही की गई है उन ग्राम पंचायतों की धनराशि दूसरे गांवों में भेजें। जिलाधिकारी ने कहा कि कही भी जीरो फोटो अपलोड का कार्य दिखा तो संबंधित वीसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जो शौचालय पूर्ण हो चुके हैं, उसका फोटो अपलोडिंग का कार्य प्रत्येक दशा में दो दिन के अंदर कराया जाए। सभी एडीओ पंचायत से कहा कि वह प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, बीडीओ सुरियावां ऊषा पाल समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें