फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

मतगणना का इंतजार खत्म हो गया है। चंद घंटे बाद शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। निकाय चुनाव में किसके सिर पर शहर की सरकार का ताज होगा, उसका फैसला एक-एक बैलेट से तय होता जाएगा। चेयरमैन, सभासद और सदस्य के 742 प्रत्याशियों ने चुनाव में दांव खेला है।
विज्ञापन

जिले की दो नगरपालिका भदोही और गोपीगंज के साथ ही पांच नगर पंचायतों ज्ञानपुर, खमरिया, नई बाजार, खमरिया, घोसिया और सुरियावां में अध्यक्ष, सभासद और सदस्य के लिए 26 नवंबर को मतदान हुआ था। सातों नगर निकायों में अध्यक्ष के 80 तो सभासद और सदस्य के लिए 662 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया है। एक लाख 70 हजार मतदाताओं में 64.23 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को मतगणना के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का उदय भी होगा। किसके हाथ जीत की चाभी लगेगी यह मतगणना होने के साथ ही तय होगा। करीब छह दिनों से जीत-हार को लेकर चल रही कयासबाजी भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। सभी की नजरें अब एक दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है। बताते चलें कि जिले के 89 मतदान केंद्रों के 244 बूथों पर निकाय चुनाव संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें