फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक में गड़बड़ी, सड़क निर्माण रोका

विज्ञापन
मानक में गड़बड़ी, सड़क निर्माण रोका
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद शुरू हुए नगर की अतिमहत्वपूर्ण सड़क ज्ञानपुर-पुरानी बाजार मार्ग का निर्माण कार्य मानक में गड़बड़ी सामने आने के बाद सोमवार को रोक दिया गया। शिकायत मिलने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से जांच करवाकर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। जांच में सड़क पर घटिया गुणवत्ता वाले इंटरलॉकिंग ईंट लगाने की बात सामने आई है। सड़क निर्माण नगर पंचायत की ओर से कराया जा रहा था।
ज्ञानपुर नगर को लालानगर होते हुए जीटी रोड से जोड़ने वाले नगर के अति व्यस्त पुरानी तहसील मार्ग की हालत कई वर्षों से खस्ता चल रही थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे मुश्किलों का सबब बने थे। नगर समेत अन्य तमाम सड़कों की हालत सुधर गई थी लेकिन इस सड़क की खस्ताहाली की कोई सुधि नहीं ले रहा था। लंबे प्रयास के बाद नगर पंचायत ने इस रोड का निर्माण शुरू कराया। इसके लिए 80 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया। हालांकि सड़क निर्माण के लिए टेंडर को लेकर शुरुआती दौर में पेच भी फंसे। लेकिन, बाद में प्रशासनिक दखल के बाद टेंडर करवाकर 15 सितंबर के आसपास सड़क निर्माण शुरू कराया गया। लेकिन, इसमें मानक को लेकर सवाल खड़े होने लगे। इस बीच शिकायत जिलाधिकारी विशाख जी तक पहुंच गई। इस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को सड़क निर्माण की जांच के लिए भेजा। एक्सईएन ने जांच की और सड़क में लगाए जा रहे इंटरलॉकिंग ईंट को घटिया बताया। ईंट ले जाकर उन्होंने जिलाधिकारी को भी दिखाई और बताया कि सड़क निर्माण में मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने फौरी तौर पर सड़क निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। कहा कि मानक के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में खराब गुणवत्ता के इंटरलॉकिंग ईंट लगाए जा रहे थे। जांच में इसका खुलासा होने के बाद निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। - विशाख जी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें