फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1174 किसानों के खाते में भेजे गए 7.29 करोड़

विज्ञापन
ऋणमाफी योजना
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के लघु एवं सीमांत किसानों को शासन की कृषि ऋण मोचन योजना के अंतर्गत सोमवार को 1174 किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। उनके बैंक खाते में 7.29 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने किसानों को प्रमाणपत्र सौंपा। उन्होंने कहा किसानों की समस्याओं के लिए सरकार संकल्पित है। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, वे पूरे होंगे। इसके प्रति सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली समस्या से निजात के लिए शीघ्र ही संपूर्ण समाधान योजना ला रही है। इसके अलावा, सिंचाई के लिए किसानों को रातभर बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने खुले में शौच से मुक्ति के लिए किसानों से सहयोग मांगा। कहा कि आज किसानों की जो भी समस्याएं हैं, उसके लिए पूर्ववर्ती सरकार जिम्मेदार है। समारोह में सीडीओ हरिशंकर सिंह ने बताया कि तहसील के कुल 1174 किसानों के खातों में 7.29 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना चाहती है। किसान तिलहन और दलहन की खेती पर अधिक ध्यान दें। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, ऋचा सिंह, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, प्रिंस गुप्ता, अजय दूबे, दिलीप दूबे, कामता चौरसिया, सुभाष मौर्य, दयाशंकर मौर्य, अशोक पाठक, संतोष तिवारी, करुणा शंकर दूबे, धर्मेंद्र पांडेय के अलावा उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, तहसीलदार रामजी, परियोजना निदेशक दुर्गा प्रसाद पाल, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें