फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को दिया राखी का गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत-सभ्य अभियान से प्रेरित होकर कुसौड़ा गांव के एक भाई ने अपनी बहन को रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में शौचालय बनवाकर शुक्रवार को सुपुर्द कर दिया। रक्षाबंधन के दिन तैयार न होने के कारण भाई ने शुक्रवार को उसके ससुराल सारीपुर में आकर शौचालय की चाबी सौंपी। इसकी चहुंओर सराहना हो रही है। प्रशासनिक अफसर भी पवन की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार स्वच्छ भारत- सभ्य भारत स्लोगन के माध्यम से रक्षाबंधन पर ऐसे भाई, जो अपनी बहनों को शौचालय गिफ्ट करेंगे, उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया था। जिलाधिकारी विशाख जी ने भी इस अभियान में अधिक लोगों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया था। सरकार के इस अभियान से प्रेरणा लेकर कुसौड़ा गांव निवासी पेशे से शिक्षक पवन कुमार दूबे ने शुक्रवार को अपनी इकलौती बहन अनिता शुक्ला को शौचालय बनवाकर उपहार स्वरूप दिया।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन तक शौचालय तैयार नहीं हो सका था। शुक्रवार को शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद सौंप दिया। पवन ने बताया कि बहन को देने वाला शौचालय बिना सरकारी मदद के बनवाया। पवन तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। वह प्राथमिक विद्यालय सदौपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। भाई के इस फैसले की बहन अनिता शुक्ला के ससुराल सारीपुर में तारीफ हो रही है। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि पवन ने जो काम किया है, उससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें