फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक आफ इंडिया एक्सपोर्टर्स मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक, रमन कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार मेक इन इंडिया के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसको प्रोत्साहित करने के लिए बैंक आफ इंडिया के पास भी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग को मंदी के दौर निकालने के लिए बैकिंग जटिलटाओं को कम से कम करने की ओर हमारा भी ध्यान है। निर्यातकों की ओर से बताई गई समस्याओं का निराकरण हमारे एजेंडे मे है। वे शुक्रवार की शाम होटल अर्सलान में एक्सपोर्टर्स मीट को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कहा कि बैंकिग व्यवस्था में सब कुछ साथ साथ चलता है। हम अपने बहुत से उत्पाद उद्योगों की मांग के अनुसार बनाते हैं। जिसके लिए हम तत्पर हैं। उन्होंने ब्याज दरों से हो रही समस्या के बावत कहा कि बैंक आफ इंडिया की ब्याज दरें प्रतिस्पर्धी हैं फिर भी इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बैंक के कारोबार की चर्चा करते हुए बताया कि बैंक का कारोबार 61 देशों में फैला हुआ है और भारत से लेकर विदेशों तक उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। मौजूद निर्यातकों की ओर से बैंक शाखा में स्टाफ की कमी को दूर करने के साथ साथ व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की मांग की गई।

प्रमुख कालीन निर्यातक रवि पाटोदिया ने बैंक चार्जेस की बात उठाई। कहा कि दूसरे बैंकों के तुलना में बैंक आफ इंडिया में शुल्क कुछ अधिक हैं। जबकि गोपीगंज के निर्यातक प्रह्लाद दास गुप्त ने कहा कि ब्याज दरों की बात उठाई। उन्होंने कहा कि इस समय जब मंदी का दौर चल रहा है तो ब्याज दरों से काफी दिक्कत हो रही है। वाराणसी जोन के आंचलिक प्रबंधक आएन सरकार ने भी संबोधित किया और लोगों की ओर से उठाए गए प्रश्नों को नोट कर उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


संचालन चंचल भट्टाचार्या ने किया। भदोही शाखा के एजीएम डी.गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य रूप से बैंक के राजेश कुमार मौर्य, अभय कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, तुशार अग्रवाल आदि के अलावा रिजवान अहमद, प्रह्लाद दास गुप्ता, रवि पाटोदिया, रेयाजुल हसनैन, ओपी गुप्ता, दिलीप गुप्ता, इम्तीयाज अहमद, संजीव गुप्ता, एजाज खां, मुश्ताक अंसारी, रोमी अंसारी, मनोज जायसवाल, चंदन दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें