फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लाएंगे 500 डीएलएड प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों को वापस कक्षा तक लाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। अब डीएलएड प्रशिक्षु गांव-गांव जाकर उन बच्चों को चिह्नित करेंगे जो स्कूल नहीं जा रहे। उन्हें स्कूल से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 500 डीएलएड प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारी दी है। 14 अगस्त तक वह इस अभियान में घर-घर जाएंगे। जिले में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। सरकारी विद्यालयों में बच्चों का अधिक नामांकन कराने के साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की जा रही है। अबकी बार अभियान में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षुओं की भूमिका होगी। प्रशिक्षु घर-घर जाकर ऐसे छात्रों की पहचान करेंगे, जो अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं या किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से इन छात्रों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 14 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षु अपने निर्धारित क्षेत्रों में सर्वे करेंगे और ऐसे छात्रों का विवरण तैयार करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि डायट के 500 प्रशिक्षु इंटर्नशिप पर हैं। उनका चयन कर सर्वे कराया जा रहा है। अभिभावकों से संपर्क कर ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें