फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 50 ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की 50 ग्रामीण सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत इन सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। पीएमजीएसवाई के तहत मरम्मत के लिए पांच से 10 साल पुरानी सड़कों का सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें 200 मीटर से लेकर दो किमी लंबी सड़कें शामिल हैं। सभी सड़कें लिंक मार्ग से गांव को जोड़ने वाली हैं।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। इनमें सभी निर्माण कार्यों का नोडल लोक निर्माण विभाग है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। मुख्य सड़कों पर हर साल ध्यान दिया जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब ही रह जाती हैं। जिला पंचायत और पीएमजीएसवाई ग्रामीण सड़कों को बनवाती हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएमजीएसवाई के तहत सड़क की मरम्मत के लिए विभाग ने छह ब्लॉकों में जेई के माध्यम से सर्वे कराया। इनमें 50 सड़कें जर्जर एवं मरम्मत लायक मिलीं। अब उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मुख्य मार्ग से लेकर लिंक मार्ग तक जुड़ने वाली इन छोटी सड़कों के निर्माण पर 10 से लेकर 25 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। अधिकतर सड़कें 200 मीटर से लेकर दो किमी तक लंबी हैं। पीएमजीएसवाई की अधिशासी अभियंता प्रज्ञा परमिता ने बताया कि सर्वे के आधार पर 50 सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें