फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, उसी हिसाब से लोग ठीक होकर घर भी लौट रहे हैं। इसे राहत की बात मानी जा रही है। जिले में अब तक संक्रमित मिले 92 मरीजों में से 48 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक तीन हजार से अधिक संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें ढाई हजार से अधिक संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 से जिला अछूता नहीं है। अप्रैल तक सामान्य स्थिति रही, लेकिन मई में मुंबई, दिल्ली, सूरत समेत दूसरे शहरों से प्रवासियों के आने से तेजी से संक्रमित बढ़े। अब तक 92 संक्रमित मिल चुके हैं। करीब 50 फीसदी से अधिक संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 3235 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। इसमें 2705 का रिजल्ट आ चुका है, जबकि 530 की रिपोर्ट आनी बाकी है। कुल 92 संक्रमितों में से तीन की मौत होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 48 स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। मंडलीय और भदोही के एल-1 अस्पताल में 44 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमित तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से जिले में कोई गंभीर घटनाएं नहीं होगी। उन्होंने मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की सलाह दी। वहीं दूसरी ओर मुंबई और दिल्ली में कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालत से रुके हुए प्रवासी भी घर की ओर रुख कर रहे हैं। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में सोमवार को 200 से अधिक प्रवासियों ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें