फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ग्राम सोना बरामद,तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। दो दिन पूर्व नगर के बड़े चौराहे पर सराफा व्यापारी से हुई छिनैती के मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने 50 ग्राम सोना बरामद कर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार यूसुफ अली पुत्र फिरोजअली निवासी बोडार सहडौल-मध्यप्रदेश का चालान भी कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को देर शाम अमवां निवासी बृजलाल सेठ दुकान बंद कर चौराहा के पास पहुंचे थे, तभी दो बाइकों पर सवार तीन उचक्कों ने पुलिस का फर्जी आईडी दिखाकर रोक लिया और जांच शुरू कर दी। उसी बीच झोले में रखे आभूषणों को लेकर तीनों भागने लगे। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों ने उचक्कों का पीछा कर यूसुफ अली को बाइक के साथ दबोच कर पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन दो उचक्के भागने में सफल हो गए था। सराफा व्यापारियों में नाराजगी है कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस भागने वालों तक नहीं पहुंच सकी और पकड़े गए यूसुफ से सोना बरामद कर लिया। जबकि दो लाख से अधिक मूल्य के आभूषण भागने वालों के पास ही था। कोतवाल कृष्णानंद राय का कहना था कि पूछताछ के आधार पर अज्ञात उचक्कों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें