फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर पांच लाख उड़ा ले गए चोर, सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू

Sat, 05 Jul 2025 02:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में मोबाइल और आधार कार्ड से पैसे का लेनदेन करने वाली दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। काउंटर से पांच लाख रुपये चोर उठा ले गए। 
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के नगर क्षेत्र के केड़वरिया स्थित एक मोबाइल और आधार कार्ड से पैसा का लेनदेन करने वाली दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने काउंटर से पांच लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
भिखारीपुर गांव निवासी विष्णु गुप्ता की केड़वरिया रेलवे फाटक के पास मोबाइल की दुकान है। वहीं पर वह आधार कार्ड से पैसे का लेनदेन भी करता है। हर रोज की तरह वह शुक्रवार की रात में शटर में ताला बंद कर घर खाना खाने गया। रात में करीब 10:15 बजे भोजन करके जब वापस लौटा तो शटर का ताला टूटा देख हैरान रह गया। अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखा पांच लाख रुपया गायब था। 

इसे भी पढ़ें; यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: संजीव त्रिपाठी हत्याकांड का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
विज्ञापन


पीड़ित ने तत्काल पीआरबी और थाने की पुलिस को सूचना दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि रात में वह दुकान में ही रहता है। प्रतिदिन आधे घंटे के लिए घर खाना खाने जाता है। महज आधे घंटे में उसके साथ यह घटना हो गई। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में केड़वरिया रेलवे फाटक के आसपास मारपीट, छिनैती की कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें