जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 अप्रैल को 23 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा में 4687 विद्यार्थी शामिल होंगे।
प्राचार्य सीएम सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी अंतिम चरण में हैं। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ज्ञानपुर में वीएनजीआईसी समेत तीन, भदोही ब्लॉक में चार, डीघ में चार, अभोली में तीन, सुरियावां में चार और औराई छह केंद्रों पर परीक्षा होगी।