फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्व-गणना में 4500 शिक्षक करेंगे सहयोग, बढ़ेगी अभियान की गति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्व-गणना अभियान की गति तेज करने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी जुट गए हैं। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षक गांवों में लोगों को जागरूक कर स्व-गणना के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शिवम पांडेय ने बैराखास समेत आठ विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 4500 से अधिक शिक्षक प्रगणक के रूप में घर-घर और विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर लोगों को स्व-गणना के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य इसे केवल विभागीय गतिविधि तक सीमित न रखकर जनसहभागिता का व्यापक अभियान बनाना है। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अकादमिक सहयोगियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है। बीएसए ने कहा कि स्व-गणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। जनगणना से संबंधित आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता के लिए प्रत्येक परिवार का स्वेच्छा से आगे आकर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। शिक्षक समाज से सीधे जुड़े हैं और उनकी पहुंच गांव, मजरे से लेकर प्रत्येक परिवार तक है। ऐसे में वे जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें