फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षक पुरस्कार के लिए 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने शिक्षकों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने की अपील की है। शासन की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, अशासकीय वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन के साथ शिक्षकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और संबंधित अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके अलावा अपने कार्यों पर आधारित पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एक से 15 दिसंबर तक जनपदीय समिति आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय सत्यापन कर पात्र शिक्षकों का चयन करेगी। इसके बाद 16 से 30 दिसंबर तक मंडलीय समिति प्रस्ताव निदेशालय को भेजेगी। 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक निदेशालय स्तरीय समिति चयन प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव राज्य चयन समिति को भेजेगी। राज्य स्तरीय समिति 15 से 24 जनवरी 2027 तक चयन की कार्यवाही पूरी करेगी। चयन के लिए शासनादेश पांच सितंबर 2022 में निर्धारित मानकों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। चयन के लिए संस्तुत शिक्षकों का चरित्र सत्यापन, सामान्य ख्याति और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें