फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार वृद्धा पेंशनरों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वृद्धा पेंशन का लाभ लेने वाले पेंशनरों का सत्यापन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉकों को पत्र लिखा गया है। मार्च-अप्रैल में होने वाला सत्यापन कोरोना वायरस के कारण नहीं हो सका। जिसे विभाग की ओर से अब कराया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप हर महीने 500 रुपये वृद्धा पेंशन देती है। जिससे वह अपना खर्च आदि प्राप्त कर सकें। जिले में 45 हजार 330 बुजुर्गों को योजना का लाभ मिलता है। हर साल आने वाले आवेदनों के सत्यापन के साथ ही मृत, अपात्रों की जांच की जाती है। मार्च-अप्रैल में होने वाला सत्यापन इस बार कोविड-19 के कारण नहीं हो सका। अब पेंशनरों का सत्यापन कराने के लिए समाज कल्याण विभाग ने ब्लॉकों को पत्र लिखा है। जिसमें पात्र, अपात्र, मृृतक आदि का सत्यापन होगा। वर्ष 2020 में विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन में करीब दो हजार से अधिक लोग मृतक पाए गए थे। जिससे उनका नाम काटा गया था।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि पेंशनरों का हर साल सत्यापन होता है। जिसके तहत ब्लॉकों को पत्र लिखा गया है। सत्यापन रिपोर्ट आने पर मृतक आदि का नाम काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें