फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 47 समितियों पर पहुंची 445 एमटी डीएपी, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की बोआई सीजन में डीएपी को लेकर परेशान किसानों को राहत मिलेगी। 845 एमटी डीएपी की रैक आने पर कृषि विभाग और सहकारिता ने उसे 47 समितियों और प्राइवेट दुकानों पर भेज दिया। जिससे आने वाले दिनों में संकट से जूझ रहे किसानों को डीएपी मिल जाएगी। वितरण एवं भंडारण पर निगरानी रखने के लिए डीएम विशाल सिंह के निर्देश पर 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में 63 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी की खेती होगी, इसमें अकेले 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई होनी है। वैसे तो 10 नवंबर से ही बोआई शुरू को गई, लेकिन 15 के बाद धीरे-धीरे किसान बोआई को तेज कर दिए हैं। आवंटन के बाद कई समितियों पर डीएपी को लेकर किसानों को परेशान होना पड़ रहा था, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को 845 एमटी डीएपी की रैक जिले में पहुंच गई। जिसे शुक्रवार और शनिवार को 47 समितियों संग प्राइवेट दुकानों पर भेजा गया।
कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 445 एमटी डीएपी समितियों और 400 एमटी प्राइवेट दुकानों पर भेजा गया। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक 3902 एमटी डीएपी आ चुकी है जो लक्ष्य से करीब 125 फीसदी है। उन्होंने बताया कि पांच हजार हेक्टेयर यानि करीब 10 फीसदी रकबे में बोआई हो चुकी है।
विज्ञापन

नवंबर के अंत तक 80 फीसदी किसान बोआई कर लेंगे। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से लेकर लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी आदि मिलाकर 100 कर्मचारियों-अधिकारियों की टीम लगाई गई है। यह टीम समितियों से लेकर निजी दुकानों पर डीएपी के आवंटन, वितरण की हकीकत जान रही है। कहीं भी ओवर रेटिंग या अन्य कमियां मिलेगी तो संंबंधित दुकान पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें