फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43.3 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो खुराक

Sun, 22 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले भर के बूथों पर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सुबह से लेकर शाम तक 43.3 फीसदी बच्चों ने पोलियो की दवा पी। बचे हुए बच्चों को मोबाइल टीम के माध्यम से दवा पिलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



रविवार को महराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसी तरह जिले भर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों पर सुबह से शाम चार बजे तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमाकांत सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में एमडीएम बनते पाया गया और केंद्रों पर पुष्टाहार आदि वितरित किया गया।  सीएमओ ने मोबाइल टीम को निर्देशित किया कि वह आगामी एक सप्ताह तक घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं।
विज्ञापन


नईबाजार संवददाता के अनुसार पल्स पोलियो रविवार के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 130 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। प्रधानाचार्या फरखंदा खान ने ड्राप पिलाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से पोलियो जैसी भयावह बिमारी से पार पाने में मदद मिली है।

 इसके पूर्व शनिवार को विद्यालय द्वारा नगर में रैली निकाल कर लोगों को पोलियो ड्राप दवा पिलाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। जिसमें बच्चों के अलावा उषा भारद्वाज, आभा जायसवाल, अपराजिता गुप्ता, मंजू देवी, सुषमा सरोज व बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें