फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 42 लाख बकाया वसूले, 68 लोगों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग फिर से सख्त हो गया है। एक ओर जहां स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो दूसरी ओर विभाग चाहता है कि लोगों पर कोई बकाया ना हो। इतना ही नहीं अभियान के तहत बिजली चोरों पर भी नजर रखी जा रही है। मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर क्षेत्रों में अलग अलग टीमों ने कुल 42 लाख बकाया वसूली की और 68 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

कारपेट सिटी, टाऊन फीडर, इंदिरा मिल फीडर, कुशियरां फीडर समेत अन्य फीडरों में अलग अलग टीम बनाकर सुबह ही उन्हें बकाया वसूली के लिए भेज दिया जा रहा है। अभियान को लेकर विभाग की सख्ती का आलम यह है कि अभियान में अधिशासी अभियंता आरबी शर्मा स्वयं कहीं न कहीं पहुंच रहे हैं।
एसडीओ टाऊन धीरज मिश्र ने बताया कि मंगलवार के अभियान में 42 लाख की वसूली हुई तथा 68 बकायेदारों की बत्ती गुल कर दी गई। बताया यह कार्रवाई लोगों को अच्छी बिजली देने के लिए की जा रही है। इस दौरान बिजली चोरों पर भी कड़ी नजर है। यह कार्रवाई घमहापुर, कारपेट सिटी, जमुनीपुर क्षेत्र, टाऊन क्षेत्र के स्टेशन रोड, काजीपुर, पीरखांपुर, कटरा बाजार, बाजार सलाबत खां, दरोपुर, बाजार सरदार खां आदि में की गई। कार्रवाई से सभी मोहल्लों में खलबली मची रही। बहुत से उपभोक्ता तो घर और दुकान के शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें