फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव:मतदान से वंचित रहा कुनबा,छाया रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ विकास खंड के दरवांसी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर बने बूथ संख्या 133 से 135 पर उस समय मतदाताओं में बीएलओ के प्रति नाराजगी भड़क उठी, जब मतदाता सूची में डेढ़ दर्जन वनवासी परिवारों का नाम ही नहीं था। अंतत: उन्हें बिना मतदान के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मतदान से वंचित वनवासी कुनबे में शामिल दिव्यांग शेरू, छटंकी देवी, रिंकी देवी, मुलायम, रेखा देवी, सुरेश, गीता देवी, मुंदर, मंतीदेवी, रमेश, टमाटर आदि का आरोप था कि संबंधित बीएलओ और ग्राम प्रधान ने जानबूझ कर उनका नाम सूची में अंकित नहीं करवाया। जबकि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में फॉर्म भर कर दिया गया था। चुनाव से पहले बीएलओ नामों को शामिल होने की बात कर रहे थे, लेकिन उनको चुनाव के दिन मतदान से वंचित करने का कुचक्र रचा गया। भुक्तभोगियों ने शीघ्र ही मामले से जिलाधिकारी और चुनाव आयुक्त तक शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें