फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के बाद वोट मांगना भूल जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गठबंधन की रैली में भीड़ के उत्साह से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2014 में किए गए सारे वादे भूल कर फिर चुनाव में उतरे भाजपा के लोग आज के बाद वोट मांगना भी भूल जाएंगे। कुछ दिन पहले वोट मांगने भदोही आए भाजपा के लोगों के तमाम नारे टीवी पर सुनाई दिए, लेकिन सब खत्म हो गए। कहते थे कि गठबंधन टूट जाएगा, लेकिन गठबंधन को जनता का समर्थन देख उनका मनोबल टूट गया है।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों को पुरानी चीजें याद नहीं रहतीं। 2014 में जो वादे किए थे, वे सब भूल गए। जब से मायावती जी ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया है, तब से अपनी जाति भी भूल गए हैं। जनता की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि आज के बाद वोट मांगना भी भूल जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जनता को केवल धोखा दिया है। पिछड़े-दलितों को रिझाते हुए कहा कि इन्हीं का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। गरीबों को राहत देने वाली 101, 108 एंबुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। बाबा मुख्यमंत्री ने गरीबों की समाजवादी पेंशन छीन ली। झूठे वादे करने के बाद अब कहते हैं कि नया भारत बनाएंगे। लेकिन, नया भारत तो तब बनेगा जब देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। आजादी के बाद जिस रास्ते पर कांग्रेस चली, उससे देश बर्बाद हो गया। अब भी कांग्रेस बीजेपी की तरह चाल चल रही है। आरक्षण की साजिश हो रही है। वे चाहते हैं कि आपको नौकरी न मिले। जो लोग कहते हैं कि जाओ पकौड़े बना लो, उन्हें चुनाव में सबक सिखाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें