ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को तीन दिवसीय मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। सभी को ईवीएम की जानकारी दी गई। पहले दिन अनुपस्थित रहने पर 12 मतदान कार्मिकों के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
12 कक्षों में शुरू हुए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने वीवीपैट, ईवीएम की सैद्धांतिक जानकारी दी। दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में करीब 1200 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चुनाव में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम की भूमिका अहम होती है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को कहा कि सभी मतदान कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट के साथ-साथ सैद्धांतिक प्रशिक्षण,मॉक पोल समेत अन्य बिंदुओं की बेहतर जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अपने कर्तब्यों एवं दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध ढंग से सभी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारियों को यह भी बताया जाए कि मतदान के दिन निर्धारित समय छह बजे मॉक पोल गिकया जाए उसके बाद मतदान कराया जाए। हर दो घंटे पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान के बारे में अवगत कराय जाए। नोडल-प्रभारी अधिकारी परियोजना निदेशक मनोज कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन प्रथम पाली में पांच और दूसरी पाला में सात मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। लापवाही बरतने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने अैर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने एवं लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की भी संस्तुति की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी हरिशंकर सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के 12 कमरों में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कराया। जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जिले और गैर जनपद के अधिकारियों अैरा कर्मचारियों जिनकी ड्यूटी निर्वाचन में लगीी है, उन्हें पोस्टल बैलेट सेेे मतदान करने के लिए कहा। बताया कि जीआईसी के एक कमरे में प्रारूप 12 को भरकर जमा किया जाएगा। उन्होंने सभी पीठासीन, मतदान अधिकारियों से कहा कि प्रपत्र को भरकर जमा कर दें। प्रशिक्षक प्रभारीजयकेश त्रिपाठी और राकेश कुमार सिंह ने सभी कक्षों में जाकर अहम जानकारी दी। मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया, बीएसए अमित कुमार सिंह समेत कई विभाग के लोग मौजूद रहे।