फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल परीक्षा में उतीर्ण होनहार पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय एक्सपेरिमेंटल क्रिस्टलोग्राफी कार्यशाला बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान पूर्व में आयोजित फिजिक्स ग्रेजुएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. केएस उपाध्याय ने वर्तमान में क्रिस्टलोग्राफी की उपयोगिता के बारे में बताया। डॉ. हेमंत कुमार निराला ने कार्यक्रम के दूसरे दिन मेटल एक्सरे विवर्तन की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके लगन की सराहना की। नेशनल लेवल पर हुई फिजिक्स ग्रेजुएट परीक्षा में उत्तीर्ण 12 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में नेशनल लेवल में पहले स्थान कोे प्राप्त किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का डॉ. कल्पना अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 55 छात्रों को पु रस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. शुभा श्रीवास्तव, डॉ. कामिनी वर्मा, रमेश चंद्र यादव , रत्नेश सोनी, मनीषा, रविंद्र कुमार, एसपी मिश्रा, मनोज विश्वकर्मा, अजय सोनकर, सर्वेशानंद, अविनाश चंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें