फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं प्राथमिकता से हो निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया गया। पूर्व की बैठक में तय एजेंडे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जो कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सके उसे समय से कराने के लिए संबधित विभागों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्याएं अहम है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित को लेकर प्रयासरत है। उनके कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए। बिजली, पानी, खाद, बीज आदि की समस्या को दूर करने में अधिकारी ध्यान दें। जनवरी में हुई बैठक में अभोली सहकारी समिति बंद होने की बात सामने आई थी, जिस पर एआर कोआपरेटिव ने बताया कि समिति को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह राजकीय नलकूप अभोली द्वितीय की खराब नाली को दुरुस्त करने के मामले में बजट न होने की बात कही गई। उन्होंने नलकूप, नहर, कृषि विभाग के अधिकरियों से कहा कि किसानों की अहम समस्याएं पर ध्यान दिया जाए। इस मौके पर एक्सईएन नहर केएन जायसवाल, सहायक अभियंता नलकूप अशोक कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें